Thursday, 21 November 2019 9:50 pm
Sadique Shaikh
सिद्धार्थनगर। जनपदीय पुलिस को गुरूवार की तडके 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में बांसी थाने पर तैनात एसआई अजय सिंह को भी गोली लगी है। भुठभेड में एक अन्य बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढा है। गिरफ्तार इनामी बदमाश पर सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर और बस्ती जिले में करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी समय से परेशान थी। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार की देर रात में बांसी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि दो बदमाश कस्बे के आसपास किसी संगीन अपराध को अंजाम देने की नीयत से मोटरसाइकिल से घूम रहे हंै। इस सूचना पर प्र. नि. शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ. नि. भानु प्रताप सिंह और अजय सिंह के साथ एक टीम गाठित की गयी। रात में बांसी- खेसरहा मार्ग पर देवारिया नाला पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की गयी। इसी दौरान पुलिस टीम को सामने से आ रही एक बाइक दिखायी दी। जिसे पुलिस ने जब रूकने का इशारा किया, तो बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। बदमाशों की गोली उप निरीक्षक अजय सिंह के बायें हाथ में लगी। तत्पश्तात पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलायी। जो एक बदमाश को लगी और वह घायल होकर बाइक समेत नीचे गिर गया। पुलिस टीम ने बाइक सवारों दोनों बदमाशों को धर-दबोचा। पूछताछ में पुलिस के हत्थे चढे बदमाशों में ग्राम भरथुआ थाना मेहदावल जिला संतकबीर नगर निवासी अजय सिंह और बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना के ग्राम उमेश चन्द्र शामिल है। पुलिस कप्तान ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त बदमाशों के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस व जिंदा कारतूस, दो अदद मोबाइल, मोटर साइकिल यूपी 55 क्यू 0139 और 20 हजार 1 सौ रूपये भी बरामद किया गया। बदमाशों को गिरफतार करने वाली टीम में उपरोक्त के अलावा हे.कां. रमाकांत यादव, राजकिशोर यादव, कां.रमेश यादव, कैलाश नाथ यादव, आशुतोष सिंह सर्विलान्स टीम के कां. दिलीप कुमार द्विवेदी, विवेक कुमार मिश्रा, स्वाट टीम के गंगेश सिंह, अवनीश सिंह पवन तिवारी अखिलेश रामसमुझ यादव शामिल रहे। समाचार लिखे जाने तक घायल एसआई का इलाज हो रहा था।