Friday, 07 February 2020 2.58pm
Nawaz Shearwani
गोरखपुर में 12 वीं के छात्र को मार कर पेड़ से लटकाया*
गोरखपुर - बड़हलगंज क्षेत्र के नीबी दुबे गांव में 12 वीं के एक छात्र की हत्या कर पेड़ से लटका देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र गुरुवार सुबह अपने स्कूल की फीस जमा करने निकला था। शुक्रवार सुबह गांव के बागीचे में पेड़ से लटकती उसकी लाश मिली।
घरवालों के मुताबिक गुरुवार सुबह 10 बजे घर से निकला अभिषेक दुबे उर्फ लव दुबे शाम तक वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। रात भर तलाश के बावजूद अभिषेक का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह अपने ही गांव नीबी दुबे के बागीचे में अभिषेक की पेड़ से लटकती लाश मिली। घरवालों ने आशंका जताई कि किसी ने उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया है।
दो बार फोन करने वाली लड़की कौन थी
घरवालों के मुताबिक अभिषेक के मोबाइल पर दो बार किसी लड़की का फोन आया। वह खुद को कुशीनगर का बता रही थी। लेकिन घरवालों को आशंका है कि वह गोरखपुर की ही रहने वाली है। अभिषेक के पिता का नाम श्याम जी दुबे है। उन्हें अभिषेक की लाश पेड़ से लटकी पाये जाने की सूचना गांववालों ने दी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।