Thursday, 30 April 2020 7:50 pm
Admin
शैलेन्द्र पंडित
सिद्धार्थनगर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्ता ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण जनपद सिद्धार्थनगर के देश के विभिन्न राज्यों एवं उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों में लाकडाउन के कारण रह रहे व्यक्तियों या उनके परिजन दूरभाष/मोबाइल के माध्यम से कलेक्ट्रेट सिद्धार्थनगर स्थित इस कार्य हेतु बनाये गये कन्ट्रोल रूम में अपने समस्याओं (राशन/मेडिकल) के सम्बन्ध में सूचित कर सकते हैं। इस कार्य के नोडल अधिकारी शिवराज सिंह, सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी, सिद्धार्थनगर हैं जिनका मोबाइल नम्बर 9936171154 हैं। इस कार्य के लिए कन्ट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों का नाम, पदनाम व मोबाइल नम्बर निम्नवत है- विभिन्न राज्यों में रह रहे व्यक्तियों की (राशन/मेडिकल) के सम्बन्ध में सूचना एकत्रित करने हेतु अधिकृत कर्मचारी सुरेश प्रसाद, वाद लिपिक मो0नं0 9918569629, पुरूषोत्तम लाल श्रीवास्तव, आर0आर0के, मो0नं0 9450553886, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, प्रतिलिपिक राजस्व अभिलेखागार, मो0नं0 9984080599 है तथा इन कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर पर सूचना दी जा सकती है।
उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों में रह रहे सिद्धार्थनगर के व्यक्तियों की सूचना (राशन/मेडिकल) के सम्बन्ध में सूचना एकत्रित करने हेतु अधिकृत कर्मचारी श्री पीताम्बर यादव, पेशकार, अपर जिलाधिकारी, मो0नं0 9454648876, सतीश चन्द्र, ट्रेसर, अभिलेखागार, मो0नं0 9838428899, अखिलेश कुमार, कनिष्ठ सहायक, मो0नं0 9565061519 है। इन कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर पर जनपदवासियों द्वारा सूचना दी जा सकती है। सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्ता ने जानकारी देते हुये बताया है कि उपरोक्त नम्बरों पर केवल राशन,मेडिकल सम्बन्धी समस्याओं को प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक नोट किया जायेगा। उक्त नम्बरों पर आने एवं जाने के सम्बन्ध में कोई सूचना नोट न कराया जायें । भारत सरकार,राज्य सरकार द्वारा जो भी निर्णय लिया जायेगा तत्पश्चात अवगत कराया जायेगा।।