सांसद सहित जनपद के बर्डपुर मण्डल के साथ ही कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय उदय नारायण पाण्डेय के गुरुवार की सुबह हुए आकस्मिक निधन से पूरा भाजपा परिवार शोकाकुल है । ऐसे में शनिवार को पूरे क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट तक मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की । वही डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने भी स्व0पाण्डेय के आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनको अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि स्व0 उदय नारायण पाण्डेय की आकस्मिक मृत्यु से हम सभी काफी हद तक आहत हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय उदय नारायण पाण्डेय ने देश व समाजहित की चिंता करते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर जनसंघ काल से ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। और तबसे सबसे भाजपा संगठन से जुड़े रहकर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन भी किए। साथ ही लोक तंत्र रक्षक सेनानी के रूप में भी उन्होंने राष्ट्र को अमित योगदान दिया है। उन्होंने प्रखर बोल और सत्यनिष्ठा के तहत उन्होंने संगठन एवं सामाजिक कार्यों के प्रति हम सभी को सदैव उनका मार्गदर्शन मिलता रहा। जो सदैव ही उनकी यादें के रूप में हम सभी के बीच सदैव अविस्मरणीय रहेंगे ।उनका अचानक चले जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने स्वर्गीय पांडे के परिवारीजनों के प्रति इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदना प्रकट की वही उधर भाजपा बर्डपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी स्व0पाण्डेय के आकस्मिक निधन से गहरा शोक व्यक्त किया। जनपद पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, बृज बिहारी मिश्र, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाण्डेय, साधना चौधरी,राजकुमारी पाण्डेय,जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि,विपिन सिंह, कन्हैया पासवान सहित एसपी अग्रवाल,नितेश पाण्डेय,अजय उपाध्याय ,फतेह बहादुर सिंह, रिंकू पाल, शिवनाथ चौधरी ,रामनिवास यादव,गौरी शंकर अग्रहरी ,दिलीप चतुर्वेदी ,अमित उपाध्याय,लक्ष्मीकांत, राजेश जायसवाल,मोहन चौधरी, अभिषेक कसौधन,सुरेंद्र यादव,सबलू साहनी, चंद्रप्रकाश धर द्विवेदी, अम्बरीष जायसवाल, गणेश,विजय मोदनवाल,राम विलास मौर्या,पवन पाठक,रमेश,जेपी मौर्या,शैलेश उपाध्याय,त्रियुगीनारायण,धर्मेंद्र,सतीश जायसवाल, अरविंद तिवारी,विवेक गोस्वामी, मार्कण्डेय,मंगलेश, संतोष उपाध्याय,कन्हैया गुप्ता,राजेन्द्र,घनश्याम,सत्यराम पाण्डेय,संजय मिश्रा,पवन पाठक,मिठाईलाल कसौधन,संतराम चौधरी,लक्ष्मण चौधरी,आदि ने शोक व्यक्त किया।