Friday, 25 September 2020 5:57
Admin
सिद्धार्थनगर 25 सितम्बर।भारतीय किसान यूनियन के देशव्यापी आंदोलन का समर्थन करते हुए संयुक्तरूप से कांग्रेस कार्यकर्तों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने रोड जाम कर धरना प्रदर्शन करते हुए योगी मोदी मुर्दाबाद के नारे लगते हुए अध्यादेश वापस लेने की मांग की।
भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों और किसानों के लिए लाए गए अध्यादेश के खिलाफ सैकड़ों की तादात में भारतीय किसान यूनियन के किसान कार्यकर्ता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बाँसी नौगढ़ मार्ग पर
चक्का जाम करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। जहां सड़कों पर इस दौरान वाहनों का लंबा जाम लग गया। ।
देशभर में किसान नेताओं के द्वारा किसान विरोधी बिल को लेकर दी गई भारत बंद की चेतावनी को सफल बनाने के लिए आज देशभर में किसान नेताओं और राजनीति पार्टियों के द्वारा आंदोलन किया गया। जिसमें किसान नेताओं के द्वारा अलग अलग जगह अलग अलग तरीक़े से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं के द्वारा एक दिन पहले ही प्रशासन को चक्का जाम की चेतावनी दी थी। जिसको लेकर आज भारतीय किसान यूनियन द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया ।
इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष काज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। भाजपा सरकार कहती कुछ है और करती कुछ है। सरकार ने किसानों को एक बंधुआ मजदूर बनाने की कगार पर किसानों को सरकार ले जाने की कोशिश कर रही है। जिससे कि किसानों के लिए बहुत ही दर्दनिय स्थिति पैदा होगी। जिससे आगे आने वाले पीढ़ी को दर्द महसूस होगा। इसलिए किसान विरोधी बिल कि घोर निंदा करते हुए किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया है।
चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि इस बिल से किसानों को कोई फायदा मिलने वाला नहीं। किसानों की मांग है। कि सरकार द्वारा एमएसटी लगाई गई है। उसमें केवल एक लाइन जोड़ने की बात है। जहां किसानों के 10 प्रतिशत फसल सरकार खरीदती थी। वहीं अगर सरकार किसानों की 100% खेतों में उगाई फसल को खरीदें उससे किसानों को कोई आपत्ति नहीं है
उक्त आंदोलन में मुख्य रूप से सादिक अहमद देवेंद्र गुड्डू अनिल सिंह अन्नू रंजना मिश्रा कृष्ण बहादुर इस्तियाक चौधरी राजन श्रीवास्तव मसहूर अली आशुतोष मिश्रा कैलास पंछी सहित सैकड़ो भाकियू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।