Monday, 05 October 2020 4:50
Admin
शैलेन्द्र पंडित
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त की चलते राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीम को सौंपा
बांसी। उत्तर प्रदेश में ध्वस्त हुई कानून व्यवस्था को बहाल कराने के लिए उत्तर प्रदेश में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा प्रदेश के प्रत्येक तहसीलों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन द्वारा ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनिवास राजभर ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बांसी तहसील पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर बताया कि उत्तर प्रदेश का एकविरा दुष्कर्म की घटनाओं से शर्मसार हो रहा है। लगातार अपराध मुराद से प्रदेश में सरकारी मशीनरी पूरी तरह फेल है प्रदेश में लगातार पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यक महिलाओं गरीबों वंचितों पर हो रहे जुल्म ज्यादित अन्याय अत्याचार रोकने में प्रदेश सरकार विफल है जब तक प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू नहीं होगा तब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा। उन्होंने ज्ञापन के जरिए मांग क्या है कि प्रदेश में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।