Friday, 23 October 2020 10:28
G.A Siddiqui
अरसद खान।
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद के थानों सहित शैक्षणिक संस्थानों पर नारी सुरक्षा, सम्मान और उनके स्वालम्बन के लिए आयोजन की धूम रही। पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी के तत्वावधान में थानों, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों, जनपद के अधिकांश इंटर कालेजो सहित महा विद्यालयों में नारी सुरक्षा को लेकर सम्मेलन का आयोजन पुलिस प्रशासन द्वारा किया जाना महिलाओं में नई ऊर्जा संचार का बेहतरीन माध्यम माना जा रहा है।
उ.प्र. सरकार द्वारा मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध मे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी आदेश से जनपद के समस्त थानों में महिला हेल्पडेस्क के तत्वाधान में थाने के समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण एवं थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त एवं प्रतिष्ठित महिलाओं एवं छात्राओं की उपस्थिति में सम्मेलन किया गया । जिसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन में मिशन शक्ति के तहत आपस में एक दूसरे से अहम बिंदुओ पर चर्चा किया गया।
सम्मेलन में नारी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे सेवाएं जैसे1090 वीमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । नारी शक्ति एवं नारी सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी । समाज के नारी वर्ग को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने हेतु जागरूक किया गया। सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान एवं सेवाओ के प्रयोग से समाज को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत उठाये गये इस कदम को महिला सुरक्षा की महत्वपूर्ण मुहिम माना जा रहा है। थानों में बनाई जाने वाली हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती एक बेहतरीन पहल होगी। सरकार द्वारा राजधानी समेत कई शहरों में अलग अलग चौराहो पर पिंक बूथ से महिलाओं को रात में घर तक पहुँचाने की व्यवस्था महिला सुरक्षा के लिए प्रभावशाली कदम होगा।