Thursday, 29 October 2020 8:49
G.A Siddiqui
देश में समस्याओं के समाधान के लिए दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, अटूट प्रतिबद्धता, पूर्ण समर्पण तथा हृदय में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना की आवश्यकता थी
भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण शिविर तिलौली संपन्न
शैलेंद्र पंडित
बांसी। भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण शिविर तिलौली मंडल को आत्मनिर्भर भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय को मंगल प्रसाद चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा आज देश की अनेक समस्याओं का समाधान करने के लिए मोदी सरकार को आने वाले समय में जाना जाएगा यह इस प्रकार की समस्याएं थी जिनका समाधान असंभव माना जाता था तथा राष्ट्र की प्रगति में बाधा बनी हुई थे इन समस्याओं के समाधान के लिए दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, अटूट प्रतिबद्धता, पूर्ण समर्पण तथा हृदय में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना की आवश्यकता थी। अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलती हुई समाज की गरीब से गरीब के कल्याण के लिए मोदी सरकार ने अनेक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया ही साथ ही अनेक राजनैतिक भी निर्णय लिए जिससे संपूर्ण देश में आशावाद एवं विश्वास के वातावरण का निर्माण हुआ। जिस प्रकार धारा 370 का संशोधन कर क्रियान्वित किया उसमें देखा जा सकता है यह माना जाता था कि कश्मीर समस्या का समाधान असंभव है तथा कश्मीर की जनता को शेष भारत की मुख्य धारा में लाना दुष्कर था। पर इस निर्णय से यह प्रमाणित हो गया कि असंभव को संभव बनाया जा सकता है। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे न्यायिक प्रक्रिया पर भी वे अंतर अवरोध उत्पन्न करने की प्रयास हुए परंतु सर्वोच्च न्यायालय ने अपने स्पष्ट एवं सर्व सम्मत निर्णय देकर समाज में शांति और सद्भाव का वातावरण निर्माण किया है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश मत बड़ी मजबूती के साथ कोई कोविड-19 से लड़ रहा है इसके लिए पूरे विश्व में अनेक अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा भारत की प्रशंसा की जा रही है 20 लाख करोड़ों रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के लिए देश का आवाहन किया आज जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विनायक के पूर्व और पश्चात की दुनिया की बात कर रहे हैं तब उन्होंने अर्थव्यवस्था आधार भूत संरचना व्यवस्था जनसंख्या और मांग पर जोर देकर भविष्य की दिशा दिखाई है। अर्थव्यवस्था में 1 लंबी छलांग भारत की पहचान बनाने वाली है आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा के रूप में जनसंख्या तथा मांग एवं आपूर्ति की क्षमता के उपयोग से भविष्य के लिए आग निर्भय भारत की संकल्पना उन्होंने देश के सामने रखी है इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत की जीडीपी की 10% आर्थिक पैकेज के साथ सभी क्षेत्रों में व्यापक सुधार देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा। मंडल अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया शंकर मिश्रा भूपेश मणि त्रिपाठी बृजेश पांडे विश्वनाथ पांडे चंद्रिका प्रसाद बिपुलो दुबे हजारी प्रसाद चौधरी अनूप शुक्ला सूर्यमणि मिश्रा नरेंद्र श्रीवास्तव जी निखिल सिंह रामनारायण दुबे रविंद्र दुबे कपिल दुबे अरुण कुमार पांडे अनिल कुमार पांडे चंद्र मणि मिश्र अनु पासवान राजदेव चतुर्वेदी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।