Wednesday, 30 December 2020 7:55
G.A Siddiqui
केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान व जनविरोधी नीतियों वाला बताया
शैलेंद्र पंडित
बांसी। विधानसभा बांंसी प्रभारी व जिला महासचिव जावेद की देखरेख में बांसी के कांग्रेसियों ने पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाला। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए "किसान के सम्मान में कांग्रेस आयी मैदान में" "कृषि बिल वापस लो वापस लो"जैसे नारेबाजी भी किया।बुधवार को कांग्रेस पार्टी के 136 में स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पदयात्रा निकाला। इस दौरान बांसी विधानसभा प्रभारी व जिला महासचिव जावेद मुकीम ने कहा केंद्र व प्रदेश में बैठी भाजपा की सरकार किसानों के हितों को अनदेखी कर रही है उसे केवल पूंजीपतियों से प्रेम है वे केवल उन्हीं को लाभ पहुंचाने के लिए कानून बना रही है। अभी ताजा बने तीनों कानून इसके उदाहरण हैंं, किसानों के हितों की दुहाई देकर कानून बनाने वाली केंद्र सरकार के इस कानून में किसानों का कोई भला नहीं होने वाला है यही कारण है कि पूरे देश का किसान आज इस कानून के विरोध में सड़क पर है और कांग्रेस के साथ ही सभी विपक्षी दल किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर किसानों की लड़ाई लड़ने में सड़क से लेकर संसद तक पूरी तन्मयता से लगी हुई है। हमारी पार्टी की नींव किसान मजदूर व गरीब के हितों की रक्षा के लिए है।जबकि पूर्व सांसद मो. मुकीम ने कहा विकास काा दंंभ भरने वाली केंद्र व प्रदेश की सरकार सिर्फ बयानबाजी तथा अनावश्यक कानून कर पूंजीपतियों के साथ खूद का जेब भर रही है लेकिन अब यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने करो या मरो की तर्ज पर कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही इस काले कानून वापस लेने के लिए संघर्ष करेगा। जिला उपाध्यक्ष अभिनय राय ने कहा अन्नदाता के साथ खेल खेलना केंद्र सरकार बंद करें अन्यथा अन्नदाता अगर रुठा तो क्या होगा यह सर्वविदित है। शेषदत्त त्रिपाठी तिराहे पर पदयात्रा के पहुंचने पर सिद्धार्थनगर व महराजगंज के प्रभारी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद,जिलाउपाध्यक्ष अभिनय राय,जिला महासचिव सादिक़ अहमद,पप्पू खान शेषदत्त त्रिपाठी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस पदयात्रा में पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव सिद्धार्थनगर-महाराजगंज के जिला प्रभारी पूर्व नगर अध्यक्ष सुभाष आर्य, राजन श्रीवास्तव, पप्पू खान ,किरण शुक्ला जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, प्रियंक त्रिपाठी, जुगानी निषाद, राम चंद्र पांडे, वाजिदअली, कृष्ण बहादुर सिंह, नंदकिशोर चौरसिया, इरशाद उर्फ मिस्टर, रामदेव पांडे, आसिफ, लेनेंद्र भट्ट, सुजीत भट्ट एडवोकेट, आफताब, सतीश त्रिपाठी, अनूप पांडे, सुनील यादव मोबीन खान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।