Friday, 16 April 2021 5.40pm
Nawaz Shearwani
राजधाट थाने पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुये महिला हेल्प डेस्क का एसएसपी ने किया उद्घाटन गोरखपुर।मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को राजघाट थाना पर नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने फीता काटकर लोकार्पण किया पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार व क्षेत्राधिकारी कोतवाली बी पी सिंह रहे उपस्थित। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। महिला हेल्पलाइन डेस्क की शुरुआत प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली हर महिलाओं दिक्कतों का समाधान करने के लिए महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है आने वाली महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान निसंकोच महिला कांस्टेबल व कर्मचारियों से आसानी से बता सकेंगी अमूमन देखा जाता था कि थानों पर महिला पीड़ित अपनी समस्या को बताने में संकोच करती थी जिससे उनके समस्याओं का समाधान सही तरीके से नहीं किया जा सकता था अब महिलाएं महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मचारियों से अपनी समस्याओं को आसानी से बता सकेगी ओर उनके समस्याओं का समाधान सुचारू रूप से किया जा सकेगा। थाने में स्थापित हेल्पलाइन डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी महिलाओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देकर जागरूक करेंगी। बिना डरे महिलाएं अपनी शिकायत हेल्प लाइन डेस्क पर अपने शिकायत दर्ज करा सकती हैं। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखकर पीड़ित महिलाओं की समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। पुलिसकर्मियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी रहेंगी। सीसीटीवी कैमरा से लेकर कंप्यूटर समेत अन्य आवश्यक उपकरणों की उचित व्यवस्था की गई है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार क्षेत्राधिकारी कोतवाली वीपी सिंह थाना अध्यक्ष राजघाट अरुण पवार सहित अन्य कर्मचारी व स्टाफ मौजूद रहे।