Sunday, 04 October 2020 5:20
Admin
शैलेन्द्र पंडित
बांसी-सिद्धार्थनगर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के विस्तार हेतु पदाधिकारियों का एक बैठक सम्पन्न हुआ। शनिवार को तहसील क्षेत्र के जिगिनएहवा चौराहे पर जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के अध्यक्षता में वार्ता के दौरान तहसील अध्यक्ष षष्टभुजा शुक्ल (गुड्डू बाबा) ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर सदस्य की सहभागिता जरूरी हैं। वर्तमान में शहर से गांवों तक पक्ष,विपक्ष के खबरो को अपने जान हथेली पर रख कर कलमकार कवर करते हैं। इसी दौरान ऐसा भी होता हैं कि उन्हे लोग खरी खोटी भी सुनाते हैं। ऐसी दसा में हमें संगठित रहना अति आवश्यक हैं। जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे संगठन से जुडे़ सभी कलमकार साथी स्वय को तनहा न समझे नि:संकोच इमानदारी से कार्य करे,यदि कही से कोई समस्या उत्पन्न होती हैं। तो संगठन उनके साथ हर लडाई लड़ने को तैयार हैं। संगठन मंत्री उदयभान पाठक ने कहा कि प्रदेश नही देश में ग्रापए को विशाल संगठन के रूप में जाना जाता हैं। आने वाले समय में अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर में हमारे संगठन का एक लम्बा काफिला होगा, जिसको लेकर हम सभी पदाधिकारी व सदस्य गण इसे विस्तार करने के लिए दम तोड़ मेहनत कर रहें हैं। इस कडी़ में सुभाष पाण्डे़य, मो.इरफान बाकर,शैलेन्द्र पड़ित भी संगठन के मजबूती को लेकर लोगों को संबोधित किये। इस दौरान दैनिक जागरण तह. प्रभारी रितेश वाजपेई, राजेन्द्र दूबे, सुभास पाण्डेय,राकेश मिश्रा, पिंकू त्रिपाठी,पतितपावन मणि त्रिपाठी, विवेक पाण्डेय,मुकेश धर द्विवेदी,राकेश दूबे,जय गोबिंद साहू,केशरीनंदन पाण्डेय,रिंकू उपाध्याय,सोहराब अली,अवधेश दूबे,कृपा शंकर भट्ट,उमाकांत त्रिपाठी सहित संगठन तमाम पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें।